अमेजन वर्षा वन

अमेजन वर्षा वन

- ब्राज़ीलियन संस्थानों के आंकड़ों के मुताबिक इस साल यह जंगल कुल 74,155 बार वनाग्नि का सामना कर चुका है।
- पिछले साल की तुलना में जंगल में आग लगने की घटना में 84% की बढ़ोत्तरी हुई है।
- इस वनाग्नि के लिए कई मानवीय एवं प्राकृतिक कारण जिम्मेदार बताये जा रहे हैं।
- यह जंगल निर्वनीकरण जैसी गम्भीर समस्या का सामना कर रहा है।
- भविष्य में अमेजन वर्षा वन के सवाना में तब्दील होने की आशंका जताई जा रही है।
- यह पृथ्वी पर सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षा वन(tropical rainforest) है।
- दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में फैला हुआ यह जंगल ‛lungs of our planet' के नाम से जाना जाता है।
- धरती का लगभग 20% ऑक्सीजन इस जंगल से मिलता है।
-विस्तार 9 देशों में- ब्राजील,बोलीविया,पेरु,इक्वेडोर,कोलंबिया, वेनेजुएला,गुयाना,सूरीनाम, फ्रेंच गुयाना।
- ब्राजील के लगभग 40% भूभाग अमेजन के घने जंगलों से घिरा हुआ है।
- यह वर्षा वन उत्तर में गुयाना हाइलैंड्स,दक्षिण में ब्राज़ीलियन सेंट्रल पठार,पश्चिम में एंडीज़ पर्वत और पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है।
- यहां झूम खेती भी की जाती है।
- अमेज़न वर्षा वन जैव विविधता के मामले में दुनिया का सबसे समृद्ध जंगल है।
- साथ ही यह वन पौधों औऱ जीवों की अतिविशिष्ट प्रजातियों का घर है।
- पाई जाने वाली प्रमुख एनीमल स्पीशीज- जैगुआर, मकाउ,अमेज़न रिवर डॉल्फिन, ब्लैक स्पाइडर मंकी आदि।
- यह जंगल अमेजन नदी और इसकी सहायक नदियों का अपवाह क्षेत्र है।
- अमेजन नदी को इस जंगल का ‛lifeblood' कहा जाता है।

अमेजन नदी-
- नील के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी।
- उदगम क्षेत्र- पेरुवियन एंडीज़।
- यह नदी अटलांटिक महासागर में गिरती है।
- अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका के कुल 7 देशो से होकर गुजरती है- पेरू,बोलीविया,वेनेजुएला,कोलंबिया,इक्वेडोर,गुयाना और ब्राजील।
- अमेजन नदी दुनिया का सबसे बड़ा रिवर बेसिन है।

No comments:

Post a Comment

Useful

महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स/One day exam/gk tricks

❇️कछ महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स ❇️ 🟡कनिष्क के दरबार में प्रमुख व्यक्ति Trick - अश्व नाचे पाव पे 🔘 अश्व ➞   अश्वघोष 🔘 ना ➞   नागार्जुन 🔘 च ➞...