IAS MOTIVATION :: आखिर क्यूं बहुत से लोग तैयारी के बीच में ही हार मान लेते हैं |||

आईएएस के लिए --
हेलो दोस्तों मैं नीलेश मिश्राआज आपके लिए लाया हूँ एक ऐसी post जो  आपकी तैयारी में एक नयी ऊर्जा भर देगी......
आईएएस एक अंधी दौड़ बन चुकी है , सभी इस लक्ष्य की ओर भाग रहे हैं , इसमें यह तय कर पाना काफी मुश्किल है क़ि कौन वाकई में सीरियस और परफेक्ट है इस लक्ष्य के लिए ! मैंने कुछ मुद्दों पर विश्लेषण किया है , आज पहले चरण में जानते हैं क़ि आखिर किन लोगों के लिए आईएएस सही नहीं है !
बहुत से लोग कहते हैं कि यह मेरे पापा का सपना है , मम्मी का सपना है या किसी अन्य करीबी का सपना है इसलिए मैं आईएएस बनना चाहता हूँ ! इस कारण में भी आपको थोड़ा सोचना पड़ सकता है क्योंकि आपको सफलता आपका खुद का किया गया परिश्रम दिलाएगा और आप परिश्रम उसी क्षेत्र में कर पाएंगे जिसमे आपकी स्वयं की रूचि होगी ! असल में एक सही बात बताऊँ कि आपके अभिवावक आपको एक सफल इंसान के रूप में देखना चाहते हैं आईएएस या अन्य कोई चीज तो एक जरिया होती है ! इसलिए जबतक खुद के अंदर से यह आवाज ना आये इस क्षेत्र में मत आना ! आप उस क्षेत्र में ध्यान लगाइये जिस क्षेत्र में आपकी रूचि हो ताकि आप अपना शत प्रतिशत दे पाएं !
अगर आप लगातार पढ़ने से घबराते हैं, अगर आपको भी सामाजिक विज्ञान के विषयों या देश, विदेश को पढ़ने या जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है तो यह क्षेत्र आपके लिए घातक हो सकता है !
सिर्फ नीली बत्ती, गाड़ी और पावर के लिए इसकी तैयारी नहीं की जा सकती ! मैं यह अवलोकन के आधार पर कह रहा हूँ , मैंने अक्सर देखा है स्टूडेंट्स तैयारी शुरू कर देते हैं और एक दो दिन के बाद से ही वह मैनेज नहीं कर पाते हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ लक्ष्य की आकर्षकता को देखकर फैसला लिया था ! आईएएस के लिए बहुत जरुरी है कि आपको "" आईएएस की मंजिल से ज्यादा इसके रास्तों से इश्क़ हो क्योंकि इन्ही के माध्यम से आप मंजिल तक पहुंचोगे "" ! सिर्फ मंजिल को ध्यान में रखकर ही सफर ना शुरू कर देना !
अगर आप बहुत जल्दी दौलत और शोहरत का सफर तय कर लेना चाहते है तो भी आईएएस आपके लिए नहीं है ! सिविल सेवा में ईमानदारी के वेतन का पैसा असल में पावर के हिसाब से कम होता है इसलिए जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश में आप अपने पद और शक्तियों का दुरूपयोग करेंगे , जिससे आपका व्यक्तित्व और परिवार दोनों प्रभावित होंगे ! शोहरत भी आपके किये गए काम पर निर्भर करती है ,इसके लिए भी आपको इंतजार करना पड़ेगा कुछ toppers को छोड़कर बहुत से ऐसे आईएएस ऑफिसर्स होते हैं जिनका हम नाम ही कभी नहीं सुन पाते !
अगले अंक में बताऊंगा कि आईएएस किन लोगों के लिए सही है ....
आपका साथी नीलेश मिश्रा

Comments

Popular posts from this blog

UPPCS 2025 Post Wise Vacancy: Complete List of SDM, DSP, BDO, RFO, ACF & Other Posts

Delhi Sultanate // Medieval History Notes for UPSC/uppsc examination

2027 Self Enumeration(स्व गणना) करने का तरीका