निबंध- स्त्री विमर्श (“Feminism) Explained: Powerful Quotes and Meaningful Statements on Women Empowerment”
निबंध UPPCS, RO/ARO, BPSC MAINS स्त्री विमर्श तन के भूगोल से परे एक स्त्री के मन की गांठे खोलकर कभी पढ़ा है तुमने उसके भीतर का खौलता इतिहास ? ........... अगर नहीं, तो फिर क्या जानते हो तुम रसोई और बिस्तर के गणित से परे एक स्त्री के बारे में ....? निर्मला पुतुल (संथाली कवयित्री) अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में पानी। मैथिलीशरण गुप्त कत विधि सृजी नारि जग माहीं। पराधीन सपनेहूँ सुख नाहीं।' तुलसीदास "सुनो द्रौपदी! शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे। कब तक आस लगाओगी तुम, बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो, दुःशासन दरबारों से?" पुष्यमित्र उपाध्याय सजग ,सचेत ,सबल, समर्थ आधुनिक युग की नई है । मत मानो अब अबला उसको सक्षम है, बलधारी है।। ऋग्वेद के अनुसार किसी पदार्थ के द्वि-अर्धांश की भांति स्त्री व पुरुष बराबर हैं । उपनिषदों में वर्णन है कि हमारी व्यक्तिगत आत्मा ना तो पुरुष ना ही स्त्री। समाज के सर्वांग...