UPPCS Mains Answer Writing tips - how to score good marks in mains
UPPCS मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन महत्वपूर्ण टिप्स
1.सावधानी से प्रश्न पढ़ें (सावधानी से प्रश्न पढ़ें -
अक्सर हम जल्दबाजी में प्रश्न पत्र को पढ़ते है जिससे हमारे उत्तर की गुणवत्ता कम हो जाती है और हम प्रश्न की डिमांड को ठीक से समझ नहीं पाते है और परीक्षक हमें कम अंक ही देता है। अच्छे मार्क्स पाने के लिए यह जरूरी है कि हम प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और फिर लिखना शुरू करे।
2. कमांड शब्द पहचानें (कमांड शब्द की पहचान करें)
प्रश्न में ही कुछ कीवर्डस छुपे होते है जिनको पहचानकर हम अपने उत्तर को डिमांड के अनुरूप बना सकते है । जैसे व्याख्या करे, विवेचना करे, समालोचनात्मक व्याख्या करे आदि।
3. 30 सेकंड में आउटलाइन संरचना (30 सेकंड में आउटलाइन करें)
किसी भी प्रश्न को लिखने से पहले हमें उसकी एक रूपरेखा शॉर्ट में तैयार कर लेनी चाहिए इससे फायदा यह होता है कि हमारे उत्तर प्रारूप में किसी भी प्रकार ही अस्पष्टता नहीं आती और पूरा उत्तर एक सिस्टेमेटिक तरीके से लिखा जाता है।
4. परिचय लिखें: परिभाषा, संदर्भ, डेटा (परिचय: परिभाषा, संदर्भ, डेटा)
उत्तर की शुरुआत कोशिश करे कि प्रश्न में आए हुए इंपॉर्टेंट शब्द की परिभाषा से की जाए , या फिर किसी समसामयिक आंकड़ा , अखबार के संपादकीय पेज का डेटा या रिपोर्ट से भी हम अपने उत्तर की शुरुआत कर सकते है जिससे हमारा intro एक आकर्षक लगेगा और परीक्षक भी खुश होकर नंबर देने पर मजबूर हो जाएगा।
5. बॉडी विकसित करें: बिंदु, उदाहरण, आरेख
एक अच्छा परिचय लिखने के बाद हमें बॉडी पार्ट लिखना होता है । यह हमें कम शब्दोमे अधिक बात बताती होती है, इसके लिए हमारे ग्राफ, पाई चार्ट, डायग्राम map आदि का प्रयोग करते है जिससे हमारा उत्तर प्रारूप एक आकर्षक लगे।
6. योजनाएं और संतुलित विश्लेषण शामिल करें (योजनाएं और समाधान शामिल करें)
अपने उत्तर लिखने समय हम महत्वपूर्ण योजनाओं को लिख सकते है जिससे हमें समाधान बताने में आसानी होती है और हमारा उत्तर भी ऑथेंटिक लगता है।
7. निष्कर्ष लिखें: सारांश और आगे का रास्ता (निष्कर्ष लेख: सारांश और आगे का रास्ता)
ये एक अनिवार्य और महत्वपूर्ण भाग होता है। निष्कर्ष लिखते समय हम भविष्य की राह सुझाते हुए एक सकारात्मक समाधान देते है।
8. समीक्षा और मुख्य बातें (समीक्षा करें और मुख्य शब्दों की समीक्षा करें)
जब पूरा उत्तर लिख जाए तो एक बार अपने उत्तर को खुद से पढ़ें की उसमें कोई ग्रामर मिस्टेक्स तो नहीं है, अगर है तो उनको सही करके उत्तर को अच्छा बनाए, जिससे हमें अच्छे अंक मिल सकते है।
⬜️मुख्य परीक्षा के इस डायग्राम ग्राफ़ में 10% से 20% अंकों का हो सकता है
कॉपी पर सहयोग सहयोगी।।।
Comments
Post a Comment
Useful