Smart strategy for UPSC pre (2 June 2019)

बहुत दिनों बाद आज वापस आईएएस के लिए लिखने की शुरुआत कर रहा हूँ आशा करता हूँ कि आप लोग भूले नहीं होंगे हमें ! तो आइये सबसे पहले आगामी जून में प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा की ही चर्चा कर लेते हैं !
मै दो रणनीति बताऊंगा जिसमे आज की पहली रणनीति उनके लिए होगी जिन्हे लगता है कि अब तक उनकी बेहतर तैयारी नहीं हो पायी है लेकिन 2019 देना ही देना है !

आप सभी आने वाले 115 दिन आप कम से कम 6 घंटे नियमित दीजिये ज्यादा से ज्यादा जितना आप दे सकते हैं ! समय को तीन - तीन घण्टों के दो भागों में बाँट लेना है !
पहला भाग - सिर्फ NCERT उठाइये और एक एक करके हर विषय की NCERT को तैयार करते जाइये ! 2 घंटे टॉपिक को पढ़िए और 1 घंटे पूरा रिवीजन को दीजिये ! अगर आसानी से हो सके तो साथ में शार्ट नोट्स बनाते जाइये लेकिन समय नोट्स में डिज़ाइन और राइटिंग बनाकर बर्बाद नहीं करना है , अगर ना हो सके तो बुक में ही चीजों को को हाईलाइट या अंडरलाइन करते जाइये ! अगर एक विषय को आप 10 दिन भी देते हैं तो भी 60 दिनों में सभी NCERT ख़त्म हो जाएँगी !
NCERT को सिर्फ पढ़ना नहीं है बल्कि जो भी विषय या जो चेप्टर ख़त्म करें उससे जुड़े प्रश्नों को किसी किताब या इंटरनेट से खोजकर अभ्यास भी तत्काल ही कर लें ! जिस टॉपिक के प्रश्न हल करने में दिक्कत हो रही हो उसे फिर से पढ़ें ! NCERT में कम से कम इतिहास , भूगोल , राजव्यवस्था , अर्थव्यवस्था और विज्ञानं इतनी तो पढ़ ही लीजिये !

दूसरा भाग - इस भाग में आपको बचे हुए 3 घंटे पूरे करंट को ही देने हैं ! जिसमे 1.30 घंटे पिछले माह के करंट अफेयर्स को दीजिये और बाकी के 1.30 घंटे अभी वर्तमान के करंट अफेयर्स को जिसमे रोज के न्यूज़ पेपर और मासिक मैगज़ीन शामिल है ! जो डेढ़ घण्टे आपको पिछले वर्षों के करंट अफेयर्स को देने हैं उसमे आप जून 2018 से शुरुआत कीजिये , अगर 10 दिन भी लगाते हैं आप एक माह के करंट अफेयर्स को ख़त्म करने में तो 110 दिनों में आपके 11 माह का करंट समाप्त हो जायेगा और अलग डेढ़ घंटे में मौजूदा करंट तो तैयार होते ही जा रहे हैं !

यह तो थी रोज वाली पढाई , अब संडे को समय ज्यादा मिलता है उसके लिए भी काम बता देता हूँ !

एक विशेष बात - करंट पढ़ने के दौरान जितने भी शब्द सामान्य अध्ययन के विषयों के शब्द या टॉपिक मिलते जाएँ उन्हें एक अलग पेज या कॉपी में नोट करते जाइये और संडे को बैठकर उन सारे शब्दों के विवरण इंटरनेट या किसी मानक बुक से तैयार कर लीजिये !
जैसे उदहारण के लिए कर्नाटक चुनाव के दौरान आपने एक चीज पढ़ी होगी कि " राज्यपाल कि भूमिका पर सवाल उठाये गए " तो आपको राजयपाल नोट करके रखना है और संडे को इसकी नियुक्ति , अधिकार , कार्य , सम्बंधित अनुच्छेद सब तैयार कर डालिये !

पिछले 10 वर्षों के प्रश्नों के प्रश्नपत्रों को प्रिंट तो होंगे ही , अगर नहीं है तो करा लीजिये और एक unsolved पेपर्स भी ले लीजिये कम से कम सामान्य अध्ययन का ! इन दोनों से बीते सप्ताह में जितने टॉपिक खत्म किये उनकी संडे को प्रैक्टिस कर डालिये !

NCERT के बाद -
60 दिनों में आपकी NCERT ख़त्म हो जाएगी उसके बाद आपके पास 40 से 45 दिन का समय शेष बचेगा ! इन दिनों में NCERT वाले 3 घंटे में आपको आपको कुछ महत्वपूर्ण मानक किताबें जैसे स्पेक्ट्रम की आधुनिक भारत , लक्ष्मीकांत की राजव्यवस्था , विश्व का भूगोल प्रतियोगिता दर्पण का अर्थव्यवस्था का अतिरिक्तांक इन चार का अध्ययन कर लेना है !

पूरी रणनीति संक्षेप में - लगभग 115 दिन का समय है आपके पास ! इसमें लगातार 3 घंटे आपको करंट को देने ही देने हैं ! जिसमे आधा समय पिछले महीनों के करंट को और आधा वर्तमान के करंट को ! बाकी बचा तीन घंटा आपको समान्य अध्ययन को देना है जिसमे शुरू में 60 दिन आप NCERT पढ़ेंगे और इसके बाद बचे हुए 45 दिन जो चार किताबें मैंने बताई हैं ! संडे के दिन आपको पिछले वर्षों के पेपर और अनसॉल्वड पेपर्स सॉल्व करने हैं और करंट से जुड़े GS के टॉपिक्स को तैयार करना है !

अगर आप इतना कर लेते हैं तो प्रारंभिक परीक्षा आराम से निकल जाएगी इसकी गारंटी मै लेता हूँ बशर्ते ईमानदारी से आपने इसे फॉलो किया हो !
अगला भाग इससे जुड़ा जल्द ही करूँगा !

NEELESH MISHRA
+919795619790

Comments

Post a Comment

Useful

Popular posts from this blog

UPPCS 2025 Post Wise Vacancy: Complete List of SDM, DSP, BDO, RFO, ACF & Other Posts

Delhi Sultanate // Medieval History Notes for UPSC/uppsc examination

2027 Self Enumeration(स्व गणना) करने का तरीका