सिक्किम उच्च न्यायालय मासिक धर्म अवकाश नीति वाला देश का पहला उच्च न्यायालय

सिक्किम उच्च न्यायालय मासिक धर्म अवकाश नीति वाला देश का पहला उच्च न्यायालय


✅ सिक्किम उच्च न्यायालय रजिस्ट्री ने महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति शुरू की है। सिक्किम HC मासिक धर्म अवकाश नीति शुरू करने वाला भारत का पहला उच्च न्यायालय बना गया है। 

✅ उच्च न्यायालय के चिकित्सा अधिकारी से अनुशंसा से महिला कर्मचारी हर महीने 2-3 दिन की मासिक धर्म छुट्टी का लाभ उठा सकती हैं। मासिक धर्म की छुट्टी लेने पर महिला कर्मचारियों के अवकाश खाते से कटौती नहीं की जाएगी।

✅ भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने फरवरी 2023 में, मासिक धर्म अवकाश का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। 

✅ इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, ताइवान और वर्ष 2023 तक केवल एक यूरोपीय देश, स्पेन ने राष्ट्रीय मासिक धर्म अवकाश नीति लागू की थी। 
*अफ्रीकी देश ज़ाम्बिया में हर महीने एक दिन की छुट्टी लेने का कानूनी अधिकार है, जिसे "मदर्स डे" कहा जाता है।*

No comments:

Post a Comment

Useful

महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स/One day exam/gk tricks

❇️कछ महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स ❇️ 🟡कनिष्क के दरबार में प्रमुख व्यक्ति Trick - अश्व नाचे पाव पे 🔘 अश्व ➞   अश्वघोष 🔘 ना ➞   नागार्जुन 🔘 च ➞...