उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण खनिज संसाधन//। Up special
उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण खनिज संसाधन//। Up special/ कोयला 👉उ.प्र. में सोनभद्र जिले के गोंडवाना चट्टानों में कोयले के भंडार पाये जाते हैं। यह कोयला सोनभद्र के सिंगरौली क्षेत्र से प्राप्त किया जाता है। 👉इस क्षेत्र में कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा खनन का कार्य किया जाता है। 1 अप्रैल, 2019 की ( मिनरल डाटा रिपोर्ट) के अनुसार, सिंगरौली क्षेत्र में 1061.80 मिलियन टन कोयला भंडार है। 👉प्रदेश के कुल खनिज उत्पादन मूल्य का 47 प्रतिशत भाग कोयले से प्राप्त होता है। बॉक्साइट 👉 यह एल्युमिनियम का अयस्क है यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रेणुकूट से प्राप्त किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के चंदौली, बांदा, ललितपुर आदि जिलों में बॉक्साइट के भंडार है। चूना पत्थर : 👉 उत्तर प्रदेश के चूना पत्थर उत्पादक जिले मिर्जापुर एवं सोनभद्र है। 👉चूना पत्थर के संचित भण्डार में उत्तर प्रदेश का दूसरा स्थान है। 👉मिर्जापुर में चुनार एवं कजराहट तथा सोनभद्र में चुर्क और डल्ला प्रमुख चूना पत्थर उत्पादक क्षेत्र है। 👉 चूना पत्थर का उपयोग प्रमुख रूप से सीमेंट बनाने में किया जाता है। जिप्सम 👉जिप्सम का उपयोग सीमे...