UPSC Prelims:: Examination Hall strategy


कृपया धयान दें।

जो लोग कल UPSC(IAS) प्री की परीक्षा देने जा रहे हैं, वे कृपया एकबार जरूर ध्यान दें।

#मेरे अनुभव के आधार पर कुछ Smart Tricks ..

१-आईएएस प्री exam में GS में सबसे पहले वही प्रश्न attempt करने चाहिए, जिसमे आप 100% sure हों। याद रहे upsc कठिन questions के बीच आसान questions को छुपा कर रखता है। पहले roundमें आपको उन्ही प्रश्नों को ढूंढ कर हल करने है।
२-यदि पहले round में आपके 40 प्रश्न (जिसमें आप 100% sure हैं की सही है) से कम प्रश्न हो रहे हैं, तो आपको कम से कम 100 प्रश्न में 80-85 (easy plus moderate) प्रश्न attempt करने चाहिए।अन्यथा आपका fight से बाहर होने का risk रहेगा। यदि पहले round में आपके 30 से भी कम प्रश्न हो पा रहे हैं, तो आपको सभी 100 प्रश्न attempt करने चाहिए। क्योंकि प्रश्न छोड़नेसे अच्छा है की सारे प्रश्न attempt कर लीजिये। क्या पता क़िस्मत साथ दे ही दे और प्री clear हो जाय।
३-IAS प्री में कई प्रश्नों को, विकल्प या कथनों के analysis या विकल्प को eliminate करके solve किये जातेहैं। चाहे आपको questions का answer पता हो या नहीं, फिर भी आख़िरी क्षण तक जूझना चाहिए, कभी कभी options के elimination से questions हल हो जाते हैं।
४-याद रहे upsc कथन या विकल्प बनाने में ही ज़्यादा मेहनत करता है और कुछ key words केमाध्यम से trapping जाल बिछाता है।
५-यदि किसी कथन या विकल्प में कहीं key words जैसे 'केवल' 'सभी' 'पूरी तरह' 'असंभव' 'एकमात्र' 'पूर्णतः' 'सदैव' 'सर्वाधिक' 'बाध्यकारी' आदि शब्द दिखे तो वहाँ कुछ क्षण केलिए जरूर रुक जाइये। क्योंकि ऐसेकथन या विकल्प के गलत होने की संभावना ज़्यादा रहती है या यहीं पर फ़साने का प्रयास करता है।
६-यदि किसी कथन या विकल्प में में संयुक्त राष्ट्र (UN) के किसी अभिकरण(Agency) संस्था या किसी अन्य अन्तरष्ट्रीय संगठन (आर्थिकया पर्यावरणीय) से सम्बंधित अभिकरण या संस्था या उससे संबंधित रिपोर्ट पूछा गया है तो वहाँ एक पल के लिए जरूर रुक चाहिए या यदि भारत के किसी आयोग, योजना, कार्यक्रम, मंत्रालय या किसी अधिनियम से संबंधित प्रश्न पूछे तो उस पर भी थोड़ा जरूर ध्यान देना चाहिए।
७-कभी ऐसे प्रश्न जैसे कोईयोजना/कार्यक्रम/­­­­­­पोर्टल किस मंत्रालय के तहत/अधीन लांच किया गया, ऐसे प्रश्न पूछ लिया जाता है, upsc यहाँ भी फ़साने का प्रयत्न करता है।
८- कुछ प्रश्न ऐसे पूछ लिए जाते है कि हाल ही समाचारों या सुर्खियोंमें रहने वाला शब्द 'UDAY' किससे संबंधित है तो ऐसे प्रश्न कभी कभी इनके full form पता होने से निकल जाते हैं।
९-UPSC किसी प्रश्न में यदि कई कथन दिये हो तो कभी-कभी 2 या 3 कथन एक दूसरे से connect दिखाई देते हैं,तो ऐसे कथन के सत्य होने की संभावना ज्यादा रहती है।
१०-कभी कभी upsc कुछ fake आँकड़े दे कर वहाँ फ़साने का प्रयास करता है। जैसे कि मान लीजिए प्रश्न दे दिया कि 'ऑपेरशन ग्रीन' के बारे में कौन-कौन से कथन सत्य है और कथनदे दिया कि 1-यह बजट 2017-18 मेंलांच किया गया। 2-इसकेलिए 5000 करोड़ रुपये का फण्ड स्थापित किया गया। तो यहाँ दोनों कथन गलत हैं।इस प्रकार आप छोटी-छोटी बातों को, बारीकी से ध्यान दे कर selection पा सकते हैं
#नोट:-कृपया जाते जाते पिछले 2-3 साल के पेपर को एक बार जरूर देख लीजियेगा, सिर्फ ये समझने के लिए की upsc कहाँ कहाँ फ़साने का प्रयास करता है। बाक़ी ईश्वर पर भरोसा रखिए। सब ठीक होगा।
All The Best..😊

Comments

Popular posts from this blog

UPSC CSE Mains 2025 – Interview List Out

सफलता के 10 सूत्र /Top 10 formula for success

शहरीकरण बनाम पर्यावरणीय संतुलन:UPPCS निबंध - UPPSC ESSAY in hindi