IAS, PCS daily current affairs MCQs

हेलो दोस्तों,

मैं  नीलेश  मिश्रा, आपके लिए आज से ला रहा हूँ डेली करेंट अफेयर्स MCQs.
जो की आपके आगामी इग्जाम्स को ध्यान में रखकर तैयार की जायेगी और आप लोगों को उससे बहुत मदद मिलेगी.

और आपको अगर  मेरे blogs से  थोड़ा बहुत भी लाभ हो रहा हो तो please follow करना ना भूलिएगा ||
धन्यवाद 🌹🌹🌹☀☀☀☀

डेली का डोज 9 October 2018
        👇👇👇👇👇👇👇👇

1. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के 114वें न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है?
a.    ब्रेट कावानाह
b.    जॉर्ज टॉमवुड
c.    केल्विन रोबर्ट्स
d.    ड्यूक मिल्टन

2. किस राज्य के जेल प्रशासन ने देश में पहली बार कैदियों को अपने परिवार और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल करने की सुविधा प्रदान की है?
a.    तमिलनाडु
b.    गुजरात
c.    असम
d.    महाराष्ट्र

3. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स की कितनी नई बटालियनों को मंज़ूरी प्रदान की है?
a.    चार
b.    पांच
c.    छह
d.    सात

4. भारत में किस स्थान पर एशिया के पहले डॉल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना किये जाने की घोषणा की गई है?
a.    भुवनेश्वर
b.    पटना
c.    पुणे
d.    कोझीकोड

5. हाल ही में किस क्षेत्र में उगाये जाने वाले अल्फोंसो आम को जीआई टैग प्रदान किया गया है?
a.    कोंकण
b.    मधेपुरा
c.    त्रिचूर
d.    बेलापुरी

6. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा फ्यूचर ऑफ़ वर्क इन इंडिया रिपोर्ट जारी की गई?
a.    संयुक्त राष्ट्र
b.    विश्व बैंक
c.    विश्व आर्थिक मंच
d.    एशियन विकास बैंक

7. भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास (जेआईएमईएक्स) 07 अक्टूबर 2018 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हुआ है?
a. जापान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

8. अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के बीच चीन के सेंट्रल बैंक 'पीपल्स बैंक ऑफ चाइना' (पीबीओसी) ने इस साल 15 अक्टूबर से सीआरआर (भारत में सीआरआर) में कितने प्रतिशत कटौती की घोषणा की है?
a. 5 प्रतिशत
b. 1 प्रतिशत
c. 8 प्रतिशत
d. 9 प्रतिशत

9. विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि में मज़बूती आ रही है और चालू वित्त वर्ष में इसके 7.3 प्रतिशत तक बढ़ने व अगले दो वित्त वर्षों में इसके कितने प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है?
a. 7.9 प्रतिशत
b. 7.8 प्रतिशत
c. 7.5 प्रतिशत
d. 8.5 प्रतिशत

10. विश्व चैंपियन भारत ने किस देश को 144 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार U-19 एशिया कप जीत लिया है?
a. श्रीलंका
b. पाकिस्तान
c. ऑस्ट्रेलिया
d. इंग्लैंड

11. नासा ने तकनीकी कारणों से किस ग्रह पर स्थित क्यूरियोसिटी रोवर का एक कंप्यूटर अस्थाई रूप से बंद कर दिया है ताकि 15 सितंबर से निष्क्रिय पड़े इस कंप्यूटर से दोबारा साइंस और इंजीनियरिंग डेटा एकत्रित हो सके?
a. बुध ग्रह
b. शुक्र ग्रह
c. पृथ्वी ग्रह
d. मंगल ग्रह

12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2018 को किस राज्य में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया?
a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्तराखंड
d. तमिलनाडु

उत्तर:

1. a. ब्रेट कावानाह
विवरण: ब्रेट कावानाह ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शीर्ष अदालत के 114वें न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई.

2. d. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र में महिला कैदी और खुली जेल के कैदियों को जेल डिपार्टमेंट ने सुविधा दी है जिसके तहत पहली बार देश में जेल से स्मार्ट विडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की गई है.

3. b. पांच
विवरण: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स की पांच नयी बटालियनों को मंज़ूरी दे दी है. इन पांच नयी बटालियनों को वाराणसी (उत्तर प्रदेश), हाजीपुर (बिहार), जयपुर (राजस्थान), मंगलोर (कर्नाटक) तथा नुह (हरियाणा) में तैनात किया जायेगा.

4. b. पटना
विवरण: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने हाल ही में घोषणा की है कि पटना में डॉल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी. यह एशिया का पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंटर होगा.

5. a. कोंकण
विवरण: महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में स्थित रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में पैदा होने वाले अल्फोंसो आम को हाल ही में ‘भौगोलिक चिन्ह’ (जीआई) के तौर पर पंजीकृत किया गया है.

6. c. विश्व आर्थिक मंच
विवरण: विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में “फ्यूचर ऑफ़ वर्क इन इंडिया” रिपोर्ट जारी की गई. इसे विश्व आर्थिक मंच की ओर से आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) ने तैयार किया है.

7. a. जापान
विवरण: भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास (जेआईएमईएक्स) 07 अक्टूबर 2018 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हुआ है. यह युद्धाभ्यास 15 अक्टूबर 2018 तक चलेगा.

8. b. 1 प्रतिशत
विवरण: अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के बीच चीन के सेंट्रल बैंक 'पीपल्स बैंक ऑफ चाइना' (पीबीओसी) ने इस साल 15 अक्टूबर से सीआरआर (भारत में सीआरआर) में 1% कटौती की घोषणा की है.

9. c. 7.5 प्रतिशत
__विवरण: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि में मज़बूती आ रही है और चालू वित्त वर्ष में इसके 7.3 प्रतिशत तक बढ़ने व अगले दो वित्त वर्षों में इसके 7.5 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है.__

10. a. श्रीलंका
विवरण: विश्व चैंपियन भारत ने श्रीलंका को 144 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार U-19 एशिया कप जीत लिया है. फरवरी 2018 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को चौथी बार हराया है.

11. d. मंगल ग्रह
विवरण: नासा ने तकनीकी कारणों से मंगल ग्रह पर स्थित क्यूरियोसिटी रोवर का एक कंप्यूटर अस्थाई रूप से बंद कर दिया है ताकि 15 सितंबर से निष्क्रिय पड़े इस कंप्यूटर से दोबारा साइंस और इंजीनियरिंग डेटा एकत्रित हो सके.

12.  c. उत्तराखंड
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2018 को उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस सम्मलेन का आयोजन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में किया जा रहा है, यह उत्तराखंड का पहला निवेशक सम्मेलन है.

1 comment:

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete

Useful

महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स/One day exam/gk tricks

❇️कछ महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स ❇️ 🟡कनिष्क के दरबार में प्रमुख व्यक्ति Trick - अश्व नाचे पाव पे 🔘 अश्व ➞   अश्वघोष 🔘 ना ➞   नागार्जुन 🔘 च ➞...