आईएएस के लिए -- हेलो दोस्तों मैं नीलेश मिश्रा आज आपके लिए लाया हूँ एक ऐसी post जो आपकी तैयारी में एक नयी ऊर्ज ा भर देगी...... आईएएस एक अंधी दौड़ बन चुकी है , सभी इस लक्ष्य की ओर भाग रहे हैं , इसमें यह तय कर पाना काफी मुश्किल है क़ि कौन वाकई में सीरियस और परफेक्ट है इस लक्ष्य के लिए ! मैंने कुछ मुद्दों पर विश्लेषण किया है , आज पहले चरण में जानते हैं क़ि आखिर किन लोगों के लिए आईएएस सही नहीं है ! बहुत से लोग कहते हैं कि यह मेरे पापा का सपना है , मम्मी का सपना है या किसी अन्य करीबी का सपना है इसलिए मैं आईएएस बनना चाहता हूँ ! इस कारण में भी आपको थोड़ा सोचना पड़ सकता है क्योंकि आपको सफलता आपका खुद का किया गया परिश्रम दिलाएगा और आप परिश्रम उसी क्षेत्र में कर पाएंगे जिसमे आपकी स्वयं की रूचि होगी ! असल में एक सही बात बताऊँ कि आपके अभिवावक आपको एक सफल इंसान के रूप में देखना चाहते हैं आईएएस या अन्य कोई चीज तो एक जरिया होती है ! इसलिए जबतक खुद के अंदर से यह आवाज ना आये इस क्षेत्र में मत आना ! आप उस क्षेत्र में ध्यान लगाइये जिस क्षेत्र में आपकी रूचि हो ताकि आप अपना शत प्रतिशत दे पाएं !...