Daily Current Affairs 26 मार्च 2021

🇮🇳❄️डेली का डोज 26 मार्च 2021

_
1.डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) ने किस भारतीय रेसलर को हॉल ऑफ फेम 2021 में शामिल किया है?

a.    द ग्रेट खली✔️
b.    सुशील कुमार
c.    बजरंग पूनिया
d.    योगेश्वर दत्त


2.हाल ही में किसने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है?

a.    मनु भाकर
b.    चिंकी यादव✔️
c.    हिना सिद्धू
d.    अपूर्वी चंदेला



3.हाल ही में किस सिंगर को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा?

a.    लता मंगेशकर
b.    उषा मंगेशकर
c.    आशा भोसले✔️
d.    रानू मंडल



4.केंद्र सरकार ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन (K. VijayRaghavan) का कार्यकाल कितने साल के लिए बढ़ा दिया है?

a.    दो साल
b.    तीन साल
c.    चार साल
d.    एक साल✔️




5.अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत निम्न में से कौन से स्थान पर है?

a.    43वें
b.    36वें
c.    44वें
d.    40वें✔️




6.हाल ही में किस वरिष्ठ साहित्यकार को केके बिड़ला फाउंडेशन, नई दिल्ली की तरफ से व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है?

a.    शरद पगारे✔️
b.    विष्णु प्रभाकर
c.    अजय अग्रवाल
d.    मोहन त्रिपाठी





7.किस देश ने रोहिंग्या सहित म्यांमार में चल रहे मानवाधिकारों की चिंताओं को उजागर करते हुए यूरोपीय संघ के नेतृत्व में एक प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है?

a.    नेपाल
b.    चीन
c.    अमेरिका✔️
d.    रूस






8.बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने 24 मार्च 2021 को किस शहर में “ग्राम उजाला योजना” लांच की?

a.    दिल्ली
b.    वाराणसी✔️
c.    रांची
d.    पटना






_*उत्तर-*_

1.a. द ग्रेट खली
डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के मुताबिक दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली को हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) 2021 में शामिल किया जा रहा है. द ग्रेट खली के साथ अंडरटेकर और केन के भी हॉल ऑफ फेम 2021 में शामिल किए जाने की घोषण की गई है. द ग्रेट खली ने साल 2006 के अप्रैल में स्मैकडाउन में एंट्री की थी.

2.b. चिंकी यादव
चिंकी यादव ने 24 मार्च 2021 को अनुभवी राही सरनोबत के साथ मनु भाकर को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिससे भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में तीनों पदक जीत लिये. चिंकी ने 2019 में दोहा में हुई 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर ओलंपिक कोटा जीता था. वे पहले 20 निशानों में 14 के स्कोर से आगे चल रही थीं. उनके बाद मनु 13 अंकों से दूसरे स्थान पर थीं. 

3.c. आशा भोसले
सिंगर आशा भोसले को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली कमिटी ने इस साल भोसले को इस पुरस्कार के लिए नामित किया है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1996 से दिया जा रहा यह पुरस्कार राज्य के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को उसके उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के लिये दिया जाता है.

4.d. एक साल
केंद्र सरकार ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के. विजयराघवन (K. VijayRaghavan) का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है. उन्हें जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद 2018 में पीएसए नियुक्त किया गया था. उनका अनुबंध 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है लेकिन अब इसे अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है.

5.d. 40वें
अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा’ (International Intellectual Property) का वार्षिक संस्करण 23 मार्च 2021 को जारी किया गया था. भारत नौवें बौद्धिक संपदा सूचकांक में 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 40वें स्थान पर था. यह सूचकांक ‘यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर’ द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है. यह पेटेंट के आधार पर 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बौद्धिक संपदा अधिकारों, आईपी संपत्तियों के व्यावसायीकरण, कॉपीराइट नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारों के अनुसमर्थन का मूल्यांकन करता है.

कुन्दन कुशवाहा:
6.a. शरद पगारे
वरिष्ठ साहित्यकार शरद पगारे को केके बिड़ला फाउंडेशन, नई दिल्ली की तरफ से व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान वर्ष 2010 में आए उनके उपन्यास 'पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी' के लिए दिया गया है. यह सम्मान पिछले दस वर्षों में प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक की उत्कृष्ट हिंदी कृति पर दिया जाता है.

7.c. अमेरिका
अमेरिका ने रोहिंग्या सहित म्यांमार में चल रहे मानवाधिकारों की चिंताओं को उजागर करते हुए यूरोपीय संघ (EU) के नेतृत्व में एक प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है. इसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 46वें सत्र में 01 फरवरी से किए गए घटनाक्रमों को भी याद किया है. UNHCR एक संयुक्त राष्ट्र संस्था है जो दुनिया भर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देती है और उनकी रक्षा करती है.
इसमें क्षेत्रीय समूह के आधार पर तीन साल के कार्यकाल के लिए चुने गए 47 सदस्य शामिल हैं.

8.b. वाराणसी
बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने 24 मार्च 2021 को वाराणसी में “ग्राम उजाला योजना” लांच की. ग्राम उजाला योजना 10 रुपए में ग्रामीण क्षेत्रों में दुनिया का सबसे सस्ता एलईडी बल्ब प्रदान करती है. इस योजना को कार्बन क्रेडिट के आधार पर वित्तपोषित किया जाता है. इस योजना से ग्रामीण रोजगार के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा मिलेगा. यह भारत के गांवों का भी उत्थान करेगा और जलवायु परिवर्तन शमन में योगदान देगा.

No comments:

Post a Comment

Useful

महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स/One day exam/gk tricks

❇️कछ महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स ❇️ 🟡कनिष्क के दरबार में प्रमुख व्यक्ति Trick - अश्व नाचे पाव पे 🔘 अश्व ➞   अश्वघोष 🔘 ना ➞   नागार्जुन 🔘 च ➞...