अनेकार्थक शब्द || Hindi for RO/ARO/ VDO/UPP/UPSI

🔰 अनेकार्थक शब्द

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

• पट – वस्त्र, पर्दा, दरवाजा, स्थान, चित्र का आधार।

• पत्र – चिट्ठी, पत्ता, रथ, बाण, शंख, पुस्तक का पृष्ठ।

• पद्म – कमल, सर्प विशेष, एक संख्या।

• पद – पाँव, चिह्न, विशेष, छन्द का चतुर्थाँश, विभक्ति युक्त शब्द, उपाधि, स्थान, ओहदा, कदम।

• पतंग – पतिँगा, सूर्य, पक्षी, नाव, उड़ाने का पतंग।

• पय – दूध, अन्न, जल।

• पयोधर – बादल, स्तन, पर्वत, गन्ना, तालाब।

• पानी – जल, मान, चमक, जीवन, लज्जा, वर्षा, स्वाभिमान।

• पुष्कर – तालाब, कमल, हाथी की सूँड, एक तीर्थ, पानी मद।

• पृष्ठ – पीठ, पीछे का भाग, पुस्तक का पेज।

• प्रत्यक्ष – आँखोँ के सामने, सीधा, साफ।

• प्रकृति – स्वभाव, वातावरण, मूलावस्था, कुदरत, धर्म, राज्य, खजाना, स्वामी, मित्र।

• कल – मशीन, आराम, सुख, पुर्जा, मधुर ध्वनि, शान्ति, बीता हुआ दिन, आने वाला दिन।

• कक्ष – काँख, कमरा, कछौटा, सूखी घास, सूर्य की कक्षा।

• कर्त्ता – स्वामी, करने वाला, बनाने वाला, ग्रन्थ निर्माता, ईश्वर, पहला कारक, परिवार का मुखिया।

• कलम – लेखनी, कूँची, पेड़-पौधोँ की हरी लकड़ी, कनपटी के बाल।

• कलि – कलड, दुःख, पाप, चार युगोँ मेँ चौथा युग।

• कशिपु – चटाई, बिछौना, तकिया, अन्न, वस्त्र, शंख।

• काल – समय, मृत्यु, यमराज, अकाल, मुहूर्त, अवसर, शिव, युग।

• काम – कार्य, नौकरी, सिलाई आदि धंधा, वासना, कामदेव, मतलब, कृति।

• किनारा – तट, सिरा, पार्श्व, हाशिया।

• कुल – वंश, जोड़, जाति, घर, गोत्र, सारा।

• कुशल – चतुर, सुखी, निपुण, सुरक्षित।

• कुंजर – हाथी, बाल।

• कूट – नीति, शिखर, श्रेणी, धनुष का सिरा।

• कोटि – करोड़, श्रेणी, धनुष का सिरा।

• कोष – खजाना, फूल का भीतरी भाग।

• क्षुद्र – नीच, कंजूस, छोटा, थोड़ा।

• खंड – टुकड़े करना, हिस्सोँ मेँ बाँटना, प्रत्याख्यान, विरोध।

• खग – पक्षी, बाण, देवता, चन्द्रमा, सूर्य, बादल।

• खर – गधा, तिनका, दुष्ट, एक राक्षस, तीक्ष्ण, धतूरा, दवा कूटने की खरल।

• खत – पत्र, लिखाई, कनपटी के बाल।

• खल – दुष्ट, चुगलखोर, खरल, तलछट, धतूरा।

• खेचर – पक्षी, देवता, ग्रह।

• गंदा – मैला, अश्लील, बुरा।

• गड – ओट, घेरा, टीला, अन्तर, खाई।

• गण – समूह, मनुष्य, भूतप्रेत, शिव के अनुचर, दूत, सेना।

• गति – चाल, हालत, मोक्ष, रफ्तार।

• गद्दी – छोटा गद्दा, महाजन की बैठकी, शिष्य परम्परा, सिँहासन।

• गहन – गहरा, घना, दुर्गम, जटिल।

• ग्रहण – लेना, सूर्य व चन्द ग्रहण।

• गुण – कौशल, शील, रस्सी, स्वभाव, विशेषता, हुनर, महत्त्व, तीन गुण (सत, तम व रज), प्रत्यंचा (धनुष की डोरी)।

• गुरु – शिक्षक, बड़ा, भारी, श्रेष्ठ, बृहस्पति, द्विमात्रिक अक्षर, पूज्य, आचार्य, अपने से बड़े।

• गौ – गाय, बैल, इन्द्रिय, भूमि, दिशा, बाण, वज्र, सरस्वती, आँख, स्वर्ग, सूर्य।

• घट – घड़ा, हृदय, कम, शरीर, कलश, कुंभ राशि।

• घर – मकान, कुल, कार्यालय, अंदर समाना।

• घन – बादल, भारी हथौड़ा, घना, छः सतही रेखागणितीय आकृति।

• घोड़ा – एक प्रसिद्ध चौपाया, बंदूक का खटका, शतरंज का एक मोहरा।

• अंक – संख्या के अंक, नाटक के अंक, गोद, अध्याय, परिच्छेद, चिह्न, भाग्य, स्थान, पत्रिका का नंबर।

• अंग – शरीर, शरीर का कोई अवयव, अंश, शाखा।

• अंचल – सिरा, प्रदेश, साड़ी का पल्लू।

• अंत – सिरा, समाप्ति, मृत्यु, भेद, रहस्य।

• अंबर – आकाश, वस्त्र, बादल, विशेष सुगन्धित द्रव जो जलाया जाता है।

• अक्षर – नष्ट न होने वाला, अ, आ आदि वर्ण, ईश्वर, शिव, मोक्ष, ब्रह्म, धर्म, गगन, सत्य, जीव।

• अर्क – सूर्य, आक का पौधा, औषधियोँ का रस, काढ़ा, इन्द्र, स्फटिक, शराब।

• अकाल – दुर्भिक्ष, अभाव, असमय।

• अज – ब्रह्मा, बकरा, शिव, मेष राशि, जिसका जन्म न हो (ईश्वर)।

• अर्थ – धन, ऐश्वर्य, प्रयोजन, कारण, मतलब, अभिप्रा, हेतु (लिए)।

• अक्ष – धुरी, आँख, सूर्य, सर्प, रथ, मण्डल, ज्ञान, पहिया, कील।

• अजीत – अजेय, विष्णु, शिव, बुद्ध, एक विषैला मूषक, जैनियोँ के दूसरे तीर्थँकर।

• अतिथि – मेहमान, साधु, यात्री, अपरिचित व्यक्ति, अग्नि।

• अधर – निराधार, शून्य, निचला ओष्ठ, स्वर्ग, पाताल, मध्य, नीचा, पृथ्वी व आकाश के बीच का भाग।

• अध्यक्ष – विभाग का मुखिया, सभापति, इंचार्ज।

• अपवाद – निँदा, कलंक, नियम के बाहर।

• अपेक्षा – तुलना मेँ, आशा, आवश्यकता, इच्छा।

• अमृत – जल, दूध, पारा, स्वर्ण, सुधा, मुक्ति, मृत्युरहित।

• अरुण – लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी, सिँदूर, सोना।

• अरुणा – ऊषा, मजीठ, धुँधली, अतिविषा, इन्द्र, वारुणी।

• अनन्त – सीमारहित, ब्रह्मा, विष्णु, शिव, शेषनाग, लक्ष्मण, बलराम, बाँह का आभूषण, आकाश, अन्तहीन।

• अग्र – आगे का, श्रेष्ठ, सिरा, पहले।

• अब्ज – शंख, कपूर, कमल, चन्द्रमा, पद्य, जल मेँ उत्पन्न।

• अमल – मलरहित, कार्यान्वयन, नशा-पानी।

• अवस्था – उम्र, दशा, स्थिति।

• आकर – खान, कोष, स्रोत।

• अशोक – शोकरहित, एक वृक्ष, सम्र

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

No comments:

Post a Comment

Useful

महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स/One day exam/gk tricks

❇️कछ महत्वपूर्ण GK ट्रिक्स ❇️ 🟡कनिष्क के दरबार में प्रमुख व्यक्ति Trick - अश्व नाचे पाव पे 🔘 अश्व ➞   अश्वघोष 🔘 ना ➞   नागार्जुन 🔘 च ➞...