यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाने के लिये सेल्फ-इम्प्रूवमेंट टिप्स।( UPSC motivation)
यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाने के लिये सेल्फ-इम्प्रूवमेंट टिप्स। यदि आप शीर्ष तक पहुंचना चाहते हैं, तो आपको चढ़ाई करना होगी और ध्यान रहे कि चोटी पर चढ़ना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि जैसे जैसे आप ऊपर जाते है तो यह और भी मुश्किल होता जाता है। आपको खुद को एक उच्च व्यक्ति के रूप में ढालना होगा और एक सिविल सेवा छात्र के रूप में आईएएस बनने के इस मिशन को पूरा करने के लिये आगे बढ़ना होगा। यूएसपीसी परीक्षा को लिए आत्म विकास (Self Improvement) के कुछ गोल्डन रूल्स जाननें के लिये इस लेख को पढ़ें। अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सीखें। अपने आप को सुधारने की दिशा में पहला कदम अपनी गलतियों और कमजोरियों को स्वीकार करना है। यदि आप अपने पिछले असफल प्रयासों से आहत हैं, तो विश्लेषण करें कि आपने क्या और कैसे गलत किया और उन्हें ठीक करने के लिए अतिशीघ्र प्रयास करना शुरू करें। यदि पूर्व परीक्षा में आपने एक अनुपयुक्त वैकल्पिक विषय ले लिया था, तो वर्तमान परीक्षा समय में इसे बदलने की अवश्यकता होने पर इससे डरने की जरूरत नहीं है। उस नये विषय का यूपीएससी द्वारा दिये पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन करे...