Motivational Poem in hindi to listen every Aspirants- Jab nav jal me
Motivational lines for Aspirants
अक्सर तैयारी के दौरान हमें कभी कभी बहुत हो निराशाजनक स्थिति का सामना करना पड़ जाता है, उस स्थिति में हम किसी से कोई संपर्क तक नहीं रखना चाहते और खुद को एक बंद कमरे तक सीमित कर लेते है । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान ये परिस्थितियां आम बात है किन्तु इससे बाहर आने के लिए हमें जरूरी होती है एक प्रेरणादायक ऊर्जा की।और वो ऊर्जा हमें किसी व्यक्ति से भी मिल सकती है और किसी प्रेरणादायक कविता या मूवी से भी।
तो चलिए आज हम लेकर आए है एक ऐसी ही दमदार प्रेरणादायक कविता जिसे सुनकर आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और पढ़ाई को और केंद्रित होकर कर पाएंगे।
जब नाव जल में छोड़ दी
तूफ़ान में ही मोड़ दी
दे दी चुनौती सिंधु को
फिर धार क्या मझधार क्या.
कह मृत्यु को वरदान ही
मरना लिया जब ठान ही
फिर जीत क्या फिर हार क्या
जब छोड़ दी सुख की कामना
आरंभ कर दी साधना
संघर्ष पथ पर बढ़ चले
पिर फूल क्या अंगार क्या
संसार का पी पी गरल
जब कर लिया मन को सरल
भगवान शंकर हो गए
फिर राख क्या श्रृंगार क्या ।
आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ – सफलता आपके कदम चूमे। 🌸
Releted posts -

Comments
Post a Comment
Useful