RO/ARO 2026 Booklist and Strategy in hindi (Pre+Mains)
RO/ARO Prilims and Mains Strategy and booklist 2026
समीक्षा अधिकारी परीक्षा हेतु बुकलिस्ट-
प्राचीन भारत इतिहास,-
एस के पाण्डेय या सौरभ चौबe
मध्यकालीन भारत- एस के पाण्डेय या सौरभ चौबे
आधुनिक भारत का इतिहास- एस के पाण्डेय या परीक्षा वाणी
(अगर तीनों इतिहास एक ही पुस्तक में पढ़ना चाहते हैं तो दृष्टि क्विक बुक बेस्ट है)
🔗
भारत भूगोल- परीक्षा वाणी -
विश्व भूगोल- परीक्षा वाणी
या दोनों भूगोल के लिए महेश बर्णवाल की भूगोल ले सकते हैं । (NCERT सार नहीं)
मैप के लिए-स्टूडेंट एटलस
RO ARO परीक्षा में भारतीय भूगोल और विश्व भूगोल से कुल मिलकर लगभग 15 प्रश्न आते है जो कि आपके सिलेक्शन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
राजव्यवस्था- परीक्षा वाणी और बेयर एक्ट (आर्टिकल अब डीप में पूछा जा रहा है,उसके लिए)
9- 10 प्रश्न यह से हर बार पूछे जाते है।
पर्यावरण- दृष्टि क्विक बुक या परीक्षा वाणी
विज्ञान- लुसेंट सामान्य विज्ञान या दृष्टि क्विक बुक
(चूँकि जीव विज्ञान से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं तो जीव विज्ञान के लिए परीक्षा वाणी)
उत्तर प्रदेश विशेष- परीक्षा वाणी की उत्तर प्रदेश विशेष समग्र अध्ययन या घटनाचक्र की पतली वाली
यह टॉपिक आसान होता है और कम मेहनत में ज्यादा प्रश्न सही होने की संभावना बनी रहती है।
जनसंख्या- परीक्षा वाणी
अर्थव्यवस्था- प्रतियोगिता दर्पण अतिरिक्तांक, 4- 5 प्रश्न
कृषि- इसके 2-3 प्रश्न आते हैं ,कोई विशेष किताब पढ़ना ठीक नहीं है, चाहे तो आप इसकी परीक्षा वाणी पढ़ सकते हैं ।
(घटनाचक्र पूर्वावलोकन सभी विषयों की अवश्य लेनी हैं ।
उत्तर प्रदेश वाली पूरी घटनाचक्र पूर्वावलोकन नहीं लेना है,उसका केवल उत्तर प्रदेश वाला भाग ही लेना है)
हिन्दी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र(60 अंक) -
वासुदेव नंदन और हरदेव बाहरी (शब्द,अर्थ,प्रयोग)
इन दोनों किताबों से सभी 6 टॉपिक अच्छे से पढ़ लेने के बाद ही S.Kumar Sir वाली घटनाचक्र लेना है ।
समीक्षा अधिकारी परीक्षा में सिलेक्शन लेने के लिए हिंदी के प्रश्न पत्र में 55+ अंक आसानी से आ जाते है अगर आपने थोड़ा बहुत भी मेहनत कर ली , और हिन्दी में 55+ अंक आपकी सफलता को आसान बना देते है।
परीक्षा के समय- घटनासार त्रैमासिक वाली + घटनाचक्र की पॉइंटर/दृष्टि (आँख वाली)
(समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए NCERT नहीं पढ़नी है, अखबार पढ़ना ठीक है, लेकिन उससे करंट अफेयर्स के नोट्स बनाना पूर्णतः वर्जित है ।)
Comments
Post a Comment
Useful