Man ke jeete jeet hai; a motivational story for those who want to succeed in life ; मन के जीते जीत है

जीवन में कई बार सफलता इससे बात पर भी निर्भर करती है कि चीजों को देखने का हमारा नजरिया कैसा है ।


अगर हम सकारात्मक नजरिए से चीजों को देखेंगे तो हमारे साथ सब कुछ सकारात्मक ही घटित होता जाएगा किन्तु अगर हमारा नजरिया ही नकारात्मक है तो hm अच्छी चीजों को देख ही नहीं पाएंगे और हमारे साथ भी अनचाहा व्यवहार होता जाएगा।

 इसका मतलब साफ साफ है कि हमारा मन अगर ये मन के की हम जीत जाएगी तो हमें जीतने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है , जैसा सोचेंगे वैसा बनेंगे ।



आइए इसी बार को हम एक कहानी के माध्यम से समझते है- 




एक व्यक्ति ने एक प्रयोग किया...

एक दूसरे व्यक्ति से कहा — तुम्हारे पास 2 मिनट का समय है, कमरे में देखो कि कौन-कौन सी ब्राउन वस्तुएँ हैं…



2 मिनट बाद उसने कहा — आँखें बंद करो…
और पूछा — बताओ कमरे में लाल वस्तुएँ कौन-कौन सी थीं…



व्यक्ति बोला — लाल तो मैंने देखी ही नहीं…

उसने कहा — आँखें खोलो, अब देखो क्या लाल वस्तुएँ दिख रही हैं…


वह बोला — हाँ…

तो प्रयोग करने वाले व्यक्ति ने कहा — क्या इसकी संभावना है कि हम जो ढूँढ़ते हैं, वही चीज़ हमें दिखती है…

जब लाल चीज़ ढूँढ़ ही नहीं रहे थे तो मिलेगी कैसे…

 सफलता ढूँढ़ ही नहीं रहे, तो मिलेगी कैसे…

इस बात की भी संभावना है कि कुछ चीज़ें जो ब्राउन नहीं थीं उन्हें भी तुमने ब्राउन मान लिया इस खेल को जीतने के लिए… 


जो लाल जैसी थीं उन्हें लाल मान लिया इस खेल में सफल होने के लिए…


इसका अर्थ यह है कि कई बार चीज़ें होती ही नहीं हैं, सब विश्वास का खेल है…

जो हम मान लेते हैं वही हमारी खोज को प्रभावित कर देता है…

अपनी कमजोरियाँ देखोगे, पुरानी असफलताएँ देखोगे, आगे सोचोगे कि मैं नहीं कर पाऊँगा… 
तो वही खोज लोगे…

जब ये देखोगे कि मुझमें क्षमता है, सब अच्छा होगा, मैं कर जाऊँगा—तो वह मिल जाएगा…


सब खेल मन का है, विश्वास का है, सकारात्मकता का है…..



मन के हारे हार है , मन के जीते जीत!!


अतः हम समझ सकते है कि सबकुछ हमारी सोच और निर्भर करता है और हमारा मन जैसा सोचेगा वैसा ही पाएगा।
यही हम खुद को दुनिया जीतने की ताकत रखने वाला समझ ले तो वास्तव में हम दुनिया जीत सकते है।




 Releted Post's -


Comments

Popular posts from this blog

UPSC CSE Mains 2025 – Interview List Out

सफलता के 10 सूत्र /Top 10 formula for success

शहरीकरण बनाम पर्यावरणीय संतुलन:UPPCS निबंध - UPPSC ESSAY in hindi