GLOBALISATION – ANSWER WRITING के लिए उपयोगी KEYWORDS BODY OF THE ANSWER के लिए KEYWORDS (मुख्य भाग में प्रयोग हेतु)/UPSC MAINS
GLOBALISATION – ANSWER WRITING के लिए उपयोगी KEYWORDS
सिविल सेवा के प्रतियोगी छात्र अक्सर प्रीलिम्स में पास होने के बाद इसी दुविधा में रहते है कि मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन कैसे किया जाए जिससे कि उनको अच्छे अंक हासिल हो सकें। इसी कड़ी में आज हम लेकर आए है सामान्य अध्ययन प्रथम और द्वितीय पेपर का एक महत्वपूर्ण टॉपिक जिसका नाम है - वैश्वीकरण।
मुख्य परीक्षा ने वैश्वीकरण से लगभग हर साल 1 - 2 प्रश्न देखने को मिल जाते है जो कि आपको सफलता में एक बड़ी भूमिका निभाते है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कीवर्ड बताएंगे जिनका प्रयोग करके आप अच्छे अंक हासिल कर सकते है और फाइनल लिस्ट में अपना नाम सुनिश्चित कर सकते हैं -
BODY OF THE ANSWER के लिए KEYWORDS (मुख्य भाग में प्रयोग हेतु)
1️⃣ Glocalisation (ग्लोकलाइजेशन) – Think global, act local
👉 वैश्विक सोच और स्थानीय कार्य का समन्वय।
इसका प्रयोग हम मुख्य भाग में कर सकते हैं जो कि कम शब्दों में अपनी बात को कहता है।
2️⃣ McDonalisation (मैकडोनलाइजेशन) – Cultural homogenisation through global brands 🍔
👉 विश्व के ब्रांडों द्वारा संस्कृति का एकरूपीकरण।
3️⃣ Borderless World (सीमाहीन विश्व)
👉 एक ऐसा विश्व जहाँ आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सीमाएँ धुंधली हो गई हों।
4️⃣ Global Village (वैश्विक गाँव)
👉 पूरी दुनिया को एक परिवार या गाँव के रूप में देखना।
5️⃣ Global Citizens (वैश्विक नागरिक)
👉 ऐसे व्यक्ति जो राष्ट्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर वैश्विक उत्तरदायित्व निभाते हैं।
6️⃣ Promoting 3Ps + S (Peace, Partnership, Prosperity & Stability)
👉 शांति, साझेदारी, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देना।
7️⃣ Human-Centric Globalisation (मानव-केंद्रित वैश्वीकरण)
👉 लाभ के बजाय मानवता और समानता को केंद्र में रखना।
8️⃣ Cultural Imperialism (सांस्कृतिक साम्राज्यवाद)
👉 एक संस्कृति का दूसरों पर प्रभुत्व या प्रभाव।
9️⃣ Cultural Hegemony (सांस्कृतिक वर्चस्व)
👉 मूल्यों और विचारों के माध्यम से किसी संस्कृति का धीरे-धीरे अन्य पर नियंत्रण।
WAY FORWARD / CONCLUSION के लिए KEYWORDS (निष्कर्ष में प्रयोग हेतु)
1️⃣ From ‘De-globalisation’ to ‘Deep Globalisation’
👉 विघटनशील वैश्वीकरण से गहन वैश्वीकरण की ओर — समावेशी परस्पर जुड़ाव का पुनर्जीवन।
2️⃣ From ‘Fractured World’ to ‘Shared Future’
👉 विभाजित विश्व से साझा भविष्य की ओर — सामूहिक प्रगति को प्रोत्साहन।
3️⃣ One Earth, One Family, One Future (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य)
👉 भारतीय दर्शन “वसुधैव कुटुम्बकम्” पर आधारित दृष्टिकोण।
4️⃣ From ‘Zero-Sum Game’ to ‘Win-Win Partnership’
👉 एक का लाभ दूसरे की हानि नहीं, बल्कि परस्पर सहयोग से सबका विकास।
#mains
Releted Posts -
Comments
Post a Comment
Useful