Posts

Showing posts from December, 2023

प्रमुख चक्रवात 2023/Cyclone in 2023 Gk

🌪प्रमुख चक्रवात 2023🌪 🌪मिचौंग चक्रवात 📌 नामकरण - म्यांमार द्वारा 📌 बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में उठा चक्रवाती तूफान 🌪 मोचा चक्रवात 📌 नामकरण :- यमन के द्वारा 📍 लाल सागर पर स्थित एक बंदरगाह शहर के नाम पर मोर्चा चक्रवात का नाम। 🌪चक्रवात बिपर्जय 📌 नामकरण :- बांग्लादेश के द्वारा 📌 बांग्ला भाषा में इसका अर्थ आपदा होता है। 📌 गुजरात के तटों से 15 जून तक टकराएगा यह तूफान 🌪 चक्रवात डाकसूरी 📌 इस शक्तिशाली टाइफून से फिलीपींस और चीन प्रभावित रहे। 🌪 चक्रवात 'तेज' 📌 नामकरण :- भारत के द्वारा 📌 अरब सागर में उठा यह चक्रवाती तूफान  यमन और ओमान के तटों से टकरा सकता है। 📌 इसके पूर्व अरब सागर में उठे बिपरजॉय चक्रवात का नामकरण बांग्लादेश के द्वारा किया गया था। 🌪हमून चक्रवात 📌 नामकरण :- ईरान के द्वारा 📌 अरब सागर में तेज नामक चक्रवात के उठने के बाद अब बंगाल की  खाड़ी में तेज उठती लहरों ने चक्रवात का रूप धारण कर लिया है।

हैं कुछ लड़के ! / hindi motivational lines for boys and students

हैं कुछ लड़के !✍ ★हैं कुछ लड़के आज भी जो किसी को देख मन में ये भाव लाते हैं कि 'यार उसे कहीं तो बुरा नहीं लगा होगा न'।😞 ★हैं कुछ लड़के आज भी,जो लड़ जाते हैं अपनी प्रेयसी के लिए...अपने लंगोटिया यारों से क्योंकि वो नहीं सुनना चाहते उसके बारे में एक भी कोई अपशब्द।🫤 ★हैं कुछ लड़के आज भी, जो ये सोच रखते हैं कि काश मैं जल्दी सेटल्ड हो जाऊँ कहीं किसी जॉब में ताकि माँ-पापा जी को करा सकूँ चारोधाम की यात्रा अपनी गाड़ी में।🙏 ★हैं कुछ लड़के आज भी, जो लड़ जाते हैं चलती बस में ही..किसी मनचले से जब बद्तमीजी वो करता है किसी लड़की / महिला से ।👍 ★हैं कुछ लड़के आज भी, जो डिग्री में भले कम हों,पर सामाजिकता और सदाचार में नंबर वन गिने जाते हैं अपने मुहल्ले-रिश्तेदारी में।🤟 ★हैं कुछ लड़के आज भी, जो अपनी पहली कमाई हाथ में आते ही, अपने लिए नहीं, अपनी माँ के लिए खरीदते हैं एक नयी साड़ी और इस तरह देते हैं उसे एक सरप्राइज।👏 ★हैं कुछ लड़के आज भी, जो उठा लेते हैं घर की सभी जिम्मेदारियाँ... बहुत कम उम्र में ही क्योंकि यही मिला होता है उन्हें विरासत में। 🫠 ★पर पता है ! हैं कुछ लड़के आज भी, जिन्हें सबकुछ अच्छा करते ह...

हिंदी नोट्स – For RO/ARO /APS 'इच्छाओं' से संबंधित एक शब्द : – One word substitution

हिंदी नोट्स – For RO/ARO /APS  'इच्छाओं' से संबंधित एक शब्द : – • किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा – अभीप्सा • सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा – एषणा  • कार्य करने की इच्छा – चिकीर्षा • मोक्ष की इच्छा – मुमुक्षा (कर्त्ता अर्थात् इच्छा रखने वाला – मुमुक्षु) • मरने की इच्छा – मुमूर्षा (कर्त्ता – मुमूर्षु) • युद्ध की इच्छा – युयुत्सा (कर्त्ता – युयुत्सु) • जानने की इच्छा – जिज्ञासा (कर्त्ता  – जिज्ञासु) • पीने की इच्छा – पिपासा (कर्त्ता – पिपासु) • ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा – ज्ञानपिपासा • जीतने, दमन करने की इच्छा – जिगीषा (कर्त्ता  – जिगीषु) • जिंदा रहने की इच्छा – जिजीविषा (कर्त्ता – जिजीविषु) • किसी को जान से मारने की इच्छा – जिघांसा  • तैर कर पार जाने की इच्छा – तितीर्षा (कर्त्ता  – तितीर्षु) • पूजा या यज्ञ की इच्छा रखना – यियक्षा (कर्त्ता – यियक्षु) • ग्रहण करने, पकड़ने की इच्छा – जिघृक्षा • भोजन करने की इच्छा – जिघत्सा  • खाने की इच्छा – बुभुक्षा • जो अत्यधिक भूखा हो – बुभुक्षित • देखने की इच्छा – दिदृक्षा • देने की इच्छा दिशा – ...