हैं कुछ लड़के ! / hindi motivational lines for boys and students

हैं कुछ लड़के !✍

★हैं कुछ लड़के आज भी जो किसी को देख मन में ये भाव लाते हैं कि 'यार उसे कहीं तो बुरा नहीं लगा होगा न'।😞

★हैं कुछ लड़के आज भी,जो लड़ जाते हैं अपनी प्रेयसी के लिए...अपने लंगोटिया यारों से क्योंकि वो नहीं सुनना चाहते उसके बारे में एक भी कोई अपशब्द।🫤

★हैं कुछ लड़के आज भी, जो ये सोच रखते हैं कि काश मैं जल्दी सेटल्ड हो जाऊँ कहीं किसी जॉब में ताकि माँ-पापा जी को करा सकूँ चारोधाम की यात्रा अपनी गाड़ी में।🙏

★हैं कुछ लड़के आज भी, जो लड़ जाते हैं चलती बस में ही..किसी मनचले से जब बद्तमीजी वो करता है किसी लड़की / महिला से ।👍

★हैं कुछ लड़के आज भी, जो डिग्री में भले कम हों,पर सामाजिकता और सदाचार में नंबर वन गिने जाते हैं अपने मुहल्ले-रिश्तेदारी में।🤟

★हैं कुछ लड़के आज भी, जो अपनी पहली कमाई हाथ में आते ही, अपने लिए नहीं, अपनी माँ के लिए खरीदते हैं एक नयी साड़ी और इस तरह देते हैं उसे एक सरप्राइज।👏

★हैं कुछ लड़के आज भी, जो उठा लेते हैं घर की सभी जिम्मेदारियाँ... बहुत कम उम्र में ही क्योंकि यही मिला होता है उन्हें विरासत में। 🫠

★पर पता है ! हैं कुछ लड़के आज भी, जिन्हें सबकुछ अच्छा करते हुए भी अंत में सुनने को यही मिलता है कि " ये सारे लड़के न...एक जैसे ही होते हैं"।                 
                           

Comments