UPPCS Mains Answer Writing tips - how to score good marks in mains
UPPCS मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन महत्वपूर्ण टिप्स 1.सावधानी से प्रश्न पढ़ें (सावधानी से प्रश्न पढ़ें - अक्सर हम जल्दबाजी में प्रश्न पत्र को पढ़ते है जिससे हमारे उत्तर की गुणवत्ता कम हो जाती है और हम प्रश्न की डिमांड को ठीक से समझ नहीं पाते है और परीक्षक हमें कम अंक ही देता है। अच्छे मार्क्स पाने के लिए यह जरूरी है कि हम प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और फिर लिखना शुरू करे। 2. कमांड शब्द पहचानें (कमांड शब्द की पहचान करें) प्रश्न में ही कुछ कीवर्डस छुपे होते है जिनको पहचानकर हम अपने उत्तर को डिमांड के अनुरूप बना सकते है । जैसे व्याख्या करे, विवेचना करे, समालोचनात्मक व्याख्या करे आदि। 3. 30 सेकंड में आउटलाइन संरचना (30 सेकंड में आउटलाइन करें) किसी भी प्रश्न को लिखने से पहले हमें उसकी एक रूपरेखा शॉर्ट में तैयार कर लेनी चाहिए इससे फायदा यह होता है कि हमारे उत्तर प्रारूप में किसी भी प्रकार ही अस्पष्टता नहीं आती और पूरा उत्तर एक सिस्टेमेटिक तरीके से लिखा जाता है। 4. परिचय लिखें: परिभाषा, संदर्भ, डेटा (परिचय: परिभाषा, संदर्भ, डेटा) उत्तर की शुरुआत कोशिश करे कि प्रश्न में आए ह...