सिविल सेवा परीक्षा हेतु पुस्तकों और स्रोतों की सूची:- (Important Booklists for UPSC EXAM)

यूपीएससी_की_तैयारी_के_लिए_महत्वपूर्ण_बातें


सिविल सेवा परीक्षा हेतु पुस्तकों और स्रोतों की सूची:-
_हिन्दी माध्यम के यू.पी.एस.सी. अभ्यर्थी अकसर यह जानना चाहते हैं कि हम सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान क्या पढ़ें और क्या न पढ़ें? मैंने अपनी समझ, अध्ययन और अनुभव के आधार पर पुस्तकों एवं अन्य स्रोतों की यह सूची तैयार की है।_
_यह सूची न तो अंतिम है और न ही बेस्ट। इनमें से आप अपनी सुविधा व तैयारी के स्तर के मुताबिक जोड़-घटाव कर सकते हैं। यह भी ध्यान रहे कि यह सूची संकेतात्मक है और इनमें से प्रत्येक स्रोत को पढ़ना या देखना अनिवार्य नहीं है।_
*#पुस्तकें—*
_#इतिहास—
कक्षा 6 से 12 तक की NCERT, स्पेक्ट्रम की किताब ‘आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास’ और बिपिन चंद्रा की किताब ‘आजादी के बाद का भारत’।_
_#भूगोल—
कक्षा 6 से 12 तक की NCERT। इसके बाद माजिद हुसैन या जी.सी. लियोंग की पुस्तक।_
_साथ में ऑक्सफोर्ड या_ _ब्लैकस्वान का स्कूल एटलस।_
_#राजव्यवस्था—
भारतीय राज-व्यवस्था (एम. लक्ष्मीकांत) विस्तारपूर्वक पढ़ें और भारतीय शासन (एम. लक्ष्मीकांत) को सरसरी तौर पर देख लें।_
_#अर्थव्यवस्था—
भारतीय अर्थव्यवस्था (रमेश सिंह की पुस्तक), कक्षा 9 से 12 तक की NCERT, सरकार द्वारा प्रकाशित ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ और ‘बजट’। Mrunal के वीडियो लेक्चर।_
_#पर्यावरण—
NCERT की किताब, परीक्षा वाणी (इलाहाबाद) द्वारा प्रकाशित पारिस्थितिकी की पुस्तक या शंकर IAS के नोट्स।_
_#विज्ञान व प्रौद्योगिकी—
छठी से 10वीं कक्षा तक की NCERT की किताबें और करेंट अफेयर्स।_
_#भारतीय_संस्कृति—
नितिन सिंघानिया की किताब- ‘भारतीय कला एवं संस्कृति’ और फाइन आर्ट्स की NCERT की पुस्तक से भारतीय कला का इतिहास।_
_#आंतरिक_सुरक्षा—
‘भारत की आंतरिक सुरक्षा’ -अशोक कुमार एवं विपुल (मैक्ग्रा हिल से प्रकाशित)।_
_#अंतरराष्ट्रीय_संबंध—
समाचार पत्र, मासिक पत्रिका और विदेश मंत्रालय की वेबसाइट_ _mea.gov.in_
_#भारतीय_समाज—
श्यामाचरण दुबे (नेशनल बुक ट्रस्ट) की पुस्तक और 11वीं-12वीं कक्षा की समाजशास्त्र की NCERT की पुस्तकें।_
_*#एथिक्स—*_
_बालाजी डीके IAS और निशान्त जैन IAS की शीघ्र प्रकाशित होने वाली किताब- ‘नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि’ (JICE पब्लिकेशंस, बेंगलुरु)।_
_मनोविज्ञान की NCERT की पुस्तक (सरसरी तौर पर), कुछ अच्छे लेखकों की किताबें। जनरल रीडिंग हैबिट। भारतीय दर्शन में वेदांत, बौद्ध, जैन दर्शन और गांधी, नेहरू, टैगोर, अंबेडकर एवं विवेकानंद का दर्शन अच्छे से समझ लें।_
_#निबंध—‘सिविल सेवा परीक्षा के लिए निबंध’ पुस्तक (निशान्त जैन और गंगा सिंह राजपुरोहित), अक्षर (राजकमल प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित)।_
_साथ ही फुरसत मिलने पर नेशनल बुक ट्रस्ट और प्रकाशन विभाग, सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकें।_
_#करेंट_अफेयर्स_
_#अखबार—‘द हिंदू’ और ‘दैनिक जागरण’ (राष्ट्रीय संस्करण)। ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ (हिंदी) का ‘आर्थिक मुद्दे’ और संपादकीय पृष्ठ।_
_*#पत्रिकाएँ—‘योजना’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘दृष्टि करेंट अफेयर्स टुडे’ या ‘Vision IAS की मासिक बुकलेट। वक्त मिले तो ‘फ्रंटलाइन’ भी पढ़ सकते हैं।*_
_भारत सरकार द्वारा प्रकाशित ‘इंडिया ईयर बुक’ (भारत)। साथ ही भारत सरकार की नवीनतम आर्थिक व सामाजिक कल्याणकारी योजनाएँ अच्छी तरह तैयार कर लें।
_सोच और भाषा-शैली के विकास के लिए—‘अहा जिंदगी’ और ‘कादंबिनी’ पत्रिकाएँ। उन्हें फ़ुर्सत के वक़्त रुचि के अनुसार पढ़ें। इन्हें पढ़ना आवश्यक नहीं है।_
*#वेबसाइटें—*
_india.gov.in,_ _newsonair.com,_ _pib.nic.in, mrunal.org,_ _insightsonindia.com,_ _iasbaba.com,_
*Unacademy.in,*  _और भारत सरकार के विविध मंत्रालयों की वेबसाइटें।_
#रेडियो_टीवी-
_आकाशवाणी, डी.डी. न्यूज, राज्यसभा टी.वी.।_
_फुरसत में टी.वी. सीरियलों—‘सत्यमेव जयते’, ‘प्रधानमंत्री’, ‘संविधान’ और ‘भारत: एक खोज’ के एपिसोड देख सकते हैं।_
#टेस्ट_सीरीज़- Vision IAS
x

Comments

Popular posts from this blog

UPSC CSE Mains 2025 – Interview List Out

सफलता के 10 सूत्र /Top 10 formula for success

शहरीकरण बनाम पर्यावरणीय संतुलन:UPPCS निबंध - UPPSC ESSAY in hindi