Ias Motivation

@# कुछ कर के तो दिखा

कुछ कर के तो दिखा, तू अपना इतिहास बना

घबराना नहीं इन मुश्किलों से ,तू हल जोत के दिखा

बंजर जमीन भी लहराएंगी, तू इसे सींच के दिखा

परिस्थितियां तो यही रहेगी , तू रास्ता तो बना

करेंगे सलाम तुमको भी ,इन हालातों पर विजय पा

अगर कर लिया है मन में तो ,इन चट्टानों से टकरा

रास्ता देगी ये चट्टानें भी, तू खुद को फौलाद बना

मंजिल भी आएगी तेरे करीब, मंजिल की ओर कदम तो बढ़ा

मन से तू जतन कर ,गुस्से को सहन कर
ज़िद है ज़िद को तू आग बना

सोच को बड़ा कर,तू इन चट्टानों पर घास  उगा

मुश्किलों से कर मुकाबला ,तू परिस्थितियों को अनुकूल बना

मानसिकता की इन बेड़ियों से ,खुद को तू आजाद करा

नकारात्मकता को जलाकर , तू कामयाबी का फूल खिला

कुछ कर के तो दिखा ,तू अपना इतिहास बना

✍✍✍✍✍😊😊

Comments

Popular posts from this blog

UPSC CSE Mains 2025 – Interview List Out

शहरीकरण बनाम पर्यावरणीय संतुलन:UPPCS निबंध - UPPSC ESSAY in hindi

सफलता के 10 सूत्र /Top 10 formula for success