Strategy for pre com Mains

UPSC Pre 2019, समसामयिकी कैसे तैयार करें ?

बहुत से साथियों का प्रश्न है कि UPSC के लिए समसामयिकी कैसे तैयार करे। कुछ सुझाव हैं ध्यान जरूर दीजियेगा -

समसामयिकी आपको रोजाना पढ़नी है परीक्षा के अंतिम समय के लिए गलती से भी नहीं छोड़ना।हो सके तो रोजाना 4-5 टॉपिक के खुद के नोट्स बनाते रहिये।

1. रोजाना एक समाचार पत्र : दैनिक जागरण या द हिन्दू कोई भी एक तो कम से कम पढ़ना है साथ मे चाहें तो बिजनेस स्टैण्डर्ड का हिंदी वाला अंक भी रोजाना पढ़ सकते हैं मुख्य परीक्षा में लाभदायक होता है।

2. यूट्यूब से आप Study IQ, Only IAS,Rajya Sabha TV etc से सहायता ले सकते हैं।

3. मासिक पत्रिकाओं में आप Vision IAS, Drishti IAS, ध्येय IAS से सहायता ले सकते हैं।

4. कुछ टॉपिक india year book से देखने होते हैं जब 2019 के लिए india year book आ जायेगी तब उन टॉपिक की लिस्ट आपको बता दूँगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि इतने स्रोत से केवल समसामयिकी कैसे पढ़ पाएंगे। इतना समय तो है ही नहीं।दोस्तो, वर्तमान समय मे समसामयिकी की भूमिका लगभग सभी परीक्षाओं में बहुत बढ़ गयी है UPSC प्री और मुख्य परीक्षा के लिए समसामयिकी अत्यधिक उपयोगी तो है ही साथ में देश व दुनिया की जानकारी के लिए भी बहुत आवश्यक है जो प्रत्येक अभ्यर्थी से अपेक्षित है।

आपको करना ये है कि आप पहले टॉपिक्स की लिस्ट बनाते जाइये जो आपको प्रीलिम के लिए तैयार करने हैं।बहुत से टॉपिक ऐसे मिलेंगे जो इन सभी स्रोतों में कॉमन होंगे फिर इन स्रोतों में उन टॉपिक्स को खोजिए जिसमें उस टॉपिक को सबसे अच्छे से कवर किया गया हो उसी स्रोत से पढ़िए। जरूरी नहीं है कि आप एक ही टॉपिक को अलग अलग स्रोत से पढ़ें।

एक और सुझाव : कुछ अंग्रेजी के स्रोतों से भी सहायता ले सकते हैं।यदि अंग्रेजी पढ़ने और समझने में समस्या न हो तो।जैसे - Insight और IAS Baba

नोट - बहुत से साथी UPSC के लिए मेरे समसामयिकी नोट्स की मांग करते हैं मैं कमिटमेंट तो नहीं कर रहा किन्तु सहायता का हर संभव प्रयास करूंगा। अभी बिल्कुल भी समय नहीं है इसलिए सोशल मीडिया का उपयोग बहुत कम समय के लिये करता हूँ इसी कारण आप लोगों के बहुत से प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाता।

Neelesh Mishra

Comments

Popular posts from this blog

UPSC CSE Mains 2025 – Interview List Out

सफलता के 10 सूत्र /Top 10 formula for success

शहरीकरण बनाम पर्यावरणीय संतुलन:UPPCS निबंध - UPPSC ESSAY in hindi