MANTRA OF LIFE by NLS

NEELESH MISHRA

तजुर्बे के मुताबिक़,,,खुद को ढाल लेता हूं,,!
कोई प्यार जताए तो,,,जेब संभाल लेता हूं,,,!!

नहीं करता थप्पड़ के बाद,,,दूसरा गाल आगे,,!
खंजर खींचे कोई,,, तो तलवार निकाल लेता हूं,,,!!

वक़्त था सांप की,,,परछाई डरा देती थी,,!
अब एक आध मै,,,आस्तीन में पाल लेता हूं,,!!

मुझे फासने की,,,कहीं साजिश तो नहीं,,!
हर मुस्कान ठीक से,,,जांच पड़ताल लेता हूं,,,!!

बहुत जला चुका उंगलियां,, मैं पराई आग में,,!
अब कोई झगड़े में बुलाए,, तो मै टाल देता हूं,,,!!

सहेज के रखा था दिल,,,,जब शीशे का था,,!
पत्थर का हो चुका अब,,, मजे से उछाल लेता हूं,,,,!!

🦅🦅🦅https://neeleshmishranls.blogspot.com/2018/12/comparison-when-and-how.html

Comments

Popular posts from this blog

UPSC CSE Mains 2025 – Interview List Out

शहरीकरण बनाम पर्यावरणीय संतुलन:UPPCS निबंध - UPPSC ESSAY in hindi

सफलता के 10 सूत्र /Top 10 formula for success